Thursday, December 25, 2025

करतला जनपद में भाजपा की बड़ी जीत, निर्विरोध अध्यक्ष बनी श्रीमती अशोका विश्राम कंवर, मनोज झा चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।

Must read

Aman Soni
Aman Soni
Editor-in-Chief

करतला (AS NEWS 24) : करतला जनपद में आज अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन हो हुआ जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 पठियापाली से जनपद सदस्य बने श्रीमती अशोका बाई विश्राम कंवर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नामांकन पत्र भरने का समय 11 बजे से 12 बजे तक था जिसमें अशोका बाई के विरोध में किसी भी सदस्य द्वारा फॉर्म नहीं भरा गया जिससे करतला जनपद के अध्यक्ष पद पर अशोका बाई पति विश्राम सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई।

बरपाली निवासी मनोज झा बने निर्विरोध उपाध्यक्ष।

उपाध्यक्ष का नामांकन पत्र भरने का समय दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक था। जिसमें मनोज झा के समर्थित जनपद सदस्यों ने उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति जताई। इस तरह निर्वाचन आयोग ने मनोज झा को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना घोषित किया। मनोज झा ने नवापारा रोगदा जनपद क्षेत्र से चुनाव जीता है। इस तरह भाजपा ने करतला जनपद पंचायत में जीत हासिल कर लिया है।

- Advertisement -
Aman Soni
Aman Soni
Editor-in-Chief

More articles

Latest article