जांजगीर चांपा – जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां ग्राम खोखसा में नवविवाहिता महिला ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है। मृतिका सुमन प्रजापति चौहान उम्र (19 वर्ष) निवासी कोरबा ने खोखसा के रहने वाले संदीप चौहान से डेढ़ साल पहले लव मैरिज हुई थी। दोनो खोखसा में साथ रहती थी। संदीप चौहान से पूछताछ करने पर बताया की पैसा नही होने पर आज सुबह मेरे पास रखे नए मोबाइल को जांजगीर में जान पहचान वाले के पास गिरवी रखा था। जिससे मृतिका सुमन नाराज हो गई और मोबाईल को वापस लाने की बात को कहते हुए विवाद हुआ था। जिसके बाद मोबाईल को लेने जांजगीर चला गया था। 09:30 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया की सुमन घर के परछी में लगे बास के मीयारपर फांसी के फंदे से लटकी हुई है।
वहीं नैला चौकी उप थाना में घटना की जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरा गया। नवविवाहिता महिला सुमन ने छोटी प्लास्टि की कुर्सी के सहारे गमछे को रस्सी बनाकर फांसी लगाया है। फिलहाल शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।





























































