जांजगीर-चांपा (AS NEWS 24) जांजगीर चांपा जिले ग्राम उच्चभट्टी के नजदीक बने शांति जीडी पॉवर प्लांट में तड़के सुबह आज बड़ा हादसा हो गया है। घटना में ग्राम फरसवानी के एक मजदूर युवक की मौत की खबर है। जानकारी के अनुसार ग्राम फरसवानी निवासी भुवन बरेठ पिता स्व. जनक राम उम्र लगभग 20 वर्ष का प्लांट के मशीन में फंसकर मृत्यु हो गया है। मामला की जानकारी मिलते ही प्लांट और गांव के आस पास क्षेत्रों में सनसनी फ़ैल गई है। हादसे का कारण और किसकी गलती से ये दुर्घटना हुआ है इसका पता नहीं चल पाया है फ़िलहाल मामले में क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। इस घटना ने संयंत्र में सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल जरूर खड़ा कर दिया है।
शांति जी डी प्लांट में बड़ा हादसा, एक युवक की मौत क्षेत्र में सनसनी का माहौल






















































































































