Monday, February 23, 2026

26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का हुआ आयोजन

Must read

Aman Soni
Aman Soni
Editor-in-Chief

 (AS NEWS 24 )जिला सक्ती- गणतंत्र दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित जेठा मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की तैयारी के लिए आज अंतिम रिहर्सल आयोजित किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.कुमुदनी बाघ द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की मुख्य अतिथि होंगी तथा ध्वजारोहण करेंगी।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने कार्यक्रमों के रिहर्सल के बाद संबंधित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, झांकी प्रदर्शन, साउंड सिस्टम, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन (भा.प्र.से.), अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, एसडीओपी भुनेश्वरी पैकरा,एस डी एम सक्ती अरुण सोम, सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Aman Soni
Aman Soni
Editor-in-Chief

More articles

Latest article