Monday, February 23, 2026

बिलासा ब्लड बैंक के कर्मचारी के साथ भाजपा नेता ने मार पीट को दिया अंजाम

Must read

Aman Soni
Aman Soni
Editor-in-Chief

ASNEWS24 कोरबा – शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित बिलासा ब्लड बैंक में शुक्रवार देर रात एक कथित भाजपा नेता ने यहां के कर्मचारी के साथ मारपीट को अंजाम दिया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है।

इस संबंध में पीड़ित कर्मचारी ने सिविल लाइन रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया है। कर्मचारी लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी पर था कि यहां पहुंचे बृजेश यादव ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए शराब के नशे में धुत्त होकर गाली गलौज करते हुए हाथ झापड़ से मारपीट किया है।

लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल के बताए अनुसार ब्लड बैंक में एक व्यक्ति ब्लड लेने के लिए पहुंचा था लेकिन उसे ब्लड देने के एवज में रक्त लेने की आवश्यकता थी। इस पर कथित भाजपा नेता के द्वारा शराब के नशे में उसका ब्लड लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और इससे मना करने पर विवाद करते हुए मारपीट किया है।

- Advertisement -
Aman Soni
Aman Soni
Editor-in-Chief

More articles

Latest article