जांजगीर चांपा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 अप्रैल को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम तीन लोकसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे. जिसमें 23 तारीख को जांजगीर चांपा लोकसभा और नवीन जिले सक्ती के जेठा में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसलिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास 3 हेलीपैड के साथ ही 2 और हेलीपैड यानि कुल 5 हेलीपैड बनाए गए हैं. वहीं इस जनसभा में 08 विधानसभा से 80 हजार से 1 लाख लोगों की आने की संभावना है. जिसमें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है. वहीं पीएम के जनसभा कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए 20 पार्किंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जिसमें लगभग 3700 गाड़ियां पार्क की जा सकती है.





























































