Monday, February 23, 2026

ड्यूटी छोड़ भट्टी में बैठे मिले गुरूजी, स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक का कर्मचारी के साथ शराब पीते वीडियो वायरल…

Must read

Aman Soni
Aman Soni
Editor-in-Chief

जांजगीर चांपा – शिवरीनारायण के सरकारी स्कूल का एक शिक्षक का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां शिक्षक स्कूल की ड्यूटी को छोड़कर शराब भट्टी में शराब पीने पहुंचा उसके साथ स्कूल का पूर्व कर्मचारी भी था और दोनों का शराब पीते वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जहां वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच हुआ है। तो वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ शिक्षक जिसका नाम हरीशचंद्र देवांगन बताया जा रहा है। दूसरे व्यक्ति का नाम रोहित केशरवानी बताया जा रहा जो पहले स्कूल में चौकीदार के पद पर था। शिक्षक हरीशचंद्र स्कूल में ड्यूटी को छोड़कर अपने साथी के साथ पास के भट्टी में शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों का भट्टी में शराब पीते हुए वीडियो वायरल भी हो रहा है। शिक्षक का शराब पीते वीडियो वारयल होने के बाद हड़कंप मच गया है और डीईओ अश्विनी भारद्वाज ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

- Advertisement -
Aman Soni
Aman Soni
Editor-in-Chief

More articles

Latest article