Thursday, December 25, 2025

कांग्रेसी नेता ने पत्नी,दो बेटों सहित कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश…बड़े बेटे की मौत…तीनो की हालत गंभीर…

Must read

Aman Soni
Aman Soni
Editor-in-Chief

जांजगीर चांपा। कोतवाली थाना क्षेत्र के जांजगीर निवासी कांग्रेस नेता ने पत्नी एवं दो बेटों सहित कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसमें बड़े बेटे की हॉस्पिटल में मौत हो गई। वही तीनों की हालत गंभीर बताई जा रहा है।

 

पूरा मामला जांजगीर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां कांग्रेसी नेता पंचराम यादव पत्नी दिनेश नंदनी एवं बड़े बेटे नीरज यादव, छोटे बेटे राजू यादव द्वारा बीती रात कीटनाशक जहर का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की गई है। सुबह जब आसपास के लोगों ने देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तब घर के पास जाकर देखा और आवाज दी तो अंदर से किसी का आवाज नहीं आया। तब खिड़की से देखने पर चारो जमीन गिरे पड़े थे। घर के अंदर से बदबू आ रहा था। तब आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रात में ही सभी को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

 

बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान बिलासपुर में बड़े लड़के की मौत हो गई है। वही पति,पत्नी एवं छोटे बेटे सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना किस वजह से हुई है। इसका पता नहीं चल पाया है। पूरे परिवार एक साथ कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश क्यों कि यह सवाल सबके जहन में उठ रहा है। पूरे मामले में पुलिस जांच में जुड़ गई है। सुबह जब खबर शहर के आलावा आसपास के लोगों को हुई तो सभी सन्न रह गए। किसी को समझ में नहीं आ रहा था इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई।

- Advertisement -
Aman Soni
Aman Soni
Editor-in-Chief

More articles

Latest article