Thursday, December 25, 2025

जांजगीर चांपा में पेड़ पर फांसी से लटका मिला युवक का सड़ी गली हालत में शव:- घर से निकला था नहाने,चार दिन पहले थी सगाई

Must read

Aman Soni
Aman Soni
Editor-in-Chief

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत कचंदा में पेड़ पर फांसी से लटका हुआ युवक का शव मिला है। शव की हालत खराब है,चार दिन पुरानी बताई जा रही है। घर से तालाब में नहाने जाने की बात कहते हुए निकला था जिसके बाद से वापस नहीं लौटा है। मृतक की पहचान सुनील यादव 21 साल के रूप में हुई हैं। प्रथम दृष्टि में आत्महत्या है किस कारण से युवक ने यह कदम उठाया है जांच के बाद पता चल पाएगा। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की हैं।

जानकारी के अनुसार,,तेज बदबू आने में गांव के लोगो ने जाकर देखा तो फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला जिसकी जानकारी देने पर शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची। पेड़ पर लटका हुआ शव 4 दिन पुराना था उसके शरीर से तेज बदबू और सड़ी गली हालत में मिली है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जहां पर फांसी लगी है वहां से चप्पल बरामद हुआ है । प्रथम दृष्टि में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है वही किस कारण से आत्महत्या की है यह अभी जांच का विषय है।

मृतक सुनील यादव की 1 मार्च को सगाई होनी थीं। जिसके लिए वह पिता ने नहा कर आने की बात कही थी। जिस पर युवक अपना कपड़ा लेकर घर से सुबह नहाने को तालाब के तरफ निकल गया। जिसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा,परिजनों ने खोज बीन की मगर कुछ पता नहीं चल सका, शिवरीनारायण थाने में गुम होने की जानकारी दी गई।

- Advertisement -
Aman Soni
Aman Soni
Editor-in-Chief

More articles

Latest article