Wednesday, December 24, 2025

मुकुंदपुर स्थित नहर में गिरा पिकअप वाहन, पांच लोगों की मौत की आशंका

Must read

Aman Soni
Aman Soni
Editor-in-Chief

AS NEWS 24 कोरबा – करतला ब्लॉक में आने वाले ग्राम पंचायत मकुंदपुर सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शक्ति जिले के रेड़ा गांव से खरहरी की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मनोज झा (जनपद पंचायत करतला उपाध्यक्ष) ने बताया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में कई ग्रामीण सवार थे, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खरहरी जा रहे थे। हादसे के बाद कुछ लोग नहर से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन दो महिलाएं और तीन बच्चे अभी तक लापता हैं।

घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) मय तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

संवाददाता – कलेश्वर साहू की खास रिपोर्ट

- Advertisement -
Aman Soni
Aman Soni
Editor-in-Chief

More articles

Latest article