ब्रेकिंग न्यूज कोरबा (AS NEWS 24 ) सुरक्षा के लिए संकल्पित होकर भाजपा मण्डल फरसवानी ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस एवं करतला जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा के जन्मदिवस के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण किया गया। शासकीय प्री मैट्रिक बालक छात्रावास फरसवानी में कुल 10 नग फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाने की अपील गई। पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती अशोका कंवर जनपद अध्यक्ष करतला, नरेंद्र बिंझवार मण्डल अध्यक्ष फरसवानी, विश्राम कंवर सरपंच कोथारी, रामनारायण शराफ़ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, मयूर पारिक, फिरंत पप्पू राठौर जनपद सदस्य फरसवानी, अंतराम यादव, रामप्यारे बिंझवार, संतोष दीवान सचिव, तुलसी रात्रे, अयोध्या राठौर, प्रमोद लाला राठौर, राकेश श्रीवास, निमेश कुमार राठौर अधिवक्ता, आदित्य राठौर, आशुतोष राठौर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
भाजपा मण्डल फरसवानी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, जनपद उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटकर किया पौधरोपण।





























































