Author: newsas@nimble

कोरबा: जिले के वनांचल क्षेत्र लेमरू थाना अंतर्गत सतरेंगा से लगे नदी में एक युवती का लाश तैरती हुई मिली। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। युवती के हाथ में एक टैटू बना हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है। युवती के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं घटनास्थल के पास पत्थरों पर खून के छींटे पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह रोज की तरह नहाने के लिए गांव के लोग सतरेंगा से लगे नदी किनारे पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने नदी में एक युवती को लाल कपड़े में…

Read More

RAIPUR: रायपुर शहर के खरोरा में एक ही रात में तीन दुकानों का ताला तोड़ लाखों रुपयों की चोरी होने का मामला सामने आया है। इसमें से एक चोरी खरोरा थाना प्रभारी के घर से 500 मीटर दूरी पर ही हुई है। वहीं चोर चोरी करने साइकिल से आया था, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। खरोरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, पहला मामला स्टेट बैंक के सामने ॐ प्रकाश इंटरप्राइजेस का है। दुकान के ताले टूटे होने की जानकारी मिलने पर दुकान मालिक गौरव अग्रवाल लगभग सुबह 4.15 बजे अपनी दुकान…

Read More

बलरामपुर-रामानुजगंज: जिले के वाड्रफनगर वनपरिक्षेत्र के कोटी बीट क्षेत्र में शनिवार रात दल से बिछड़े हाथी ने किसान के घर को तोड़ दिया। हाथी ने घर के अंदर रखे अनाज को भी खा लिया। यहां हाथियों का दल अलग-अलग क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथियों ने 5 किसानों की फसलों को भी रौंद दिया है। वन अमला हाथी प्रभावित गांवों में तैनात है और इनकी निगरानी में जुटा हुआ है। इधर गांव में हाथियों को देखकर ग्रामीण दहशत में हैं। उनके बीच जानमाल का खतरा बना हुआ है। चिंघाड़ सुनकर लोग घर से बाहर भागे जानकारी के मुताबिक, वनपरिक्षेत्र…

Read More

रायपुर: NCP नेता रामावतार जग्गी मर्डर केस के दोषियों को सोमवार शाम 5 बजे तक रायपुर कोर्ट में सरेंडर करना है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 4 अप्रैल को 27 दोषियों की अपील खारिज कर दी थी। हालांकि इनमें से 5 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने इन दोषियों को सरेंडर के लिए 3 सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है। इनमें क्राइम ब्रांच के प्रभारी रहे आरसी त्रिवेदी, तत्कालीन मौदहापारा थाना प्रभारी वीके पांडे, CSP कोतवाली अमरीक सिंह गिल, सूर्यकांत तिवारी सहित मेयर एजाज ढेबर के भाई याहया ढेबर शामिल है। इससे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के…

Read More

DURG: दुर्ग रेलवे स्टेशन में आरपीएफ की टीम ने एक आरोपी को ब्लैक में टिकट बेचते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक 3 साल से रेलवे की टिकट ब्लैक करता था। वह पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से टिकट बना कर मुंबई भेजने के लिए स्टेशन गया था। जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने अपना नाम मोहन नगर दुर्ग निवासी संदीप साहू (28) बताया। आरोपी ने आरपीएफ की टीम को बताया कि वह बेरोजगार है। पिछले 2-3 सालों से अलग-अलग रेलवे पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) से एसी और स्लीपर के रेलवे तत्काल आरक्षित टिकट बनाकर जरूरतमंद लोगों को…

Read More

कोरबा: जिले में एक ऑटो चालक ने चांदी के गहनों से भरा थैला महिला को वापस लौटाया।भैसमा से बुधवारी लौट रही महिला का थैला ऑटो में छूट गया था, जिसके बाद जिला ऑटो संघ के कार्यालय में महिला को बुलवाकर वापस किया गया। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले शनिवार को भैसमा से बुधवारी वापसी के दौरान महिला गायत्री बरेठ का थैला ऑटो में ही छूट गया था। उस थैले में शादी के लिए बनवाए गहने थे। थैला गुम होने के बाद महिला काफी परेशान हो गई थी। अपने स्तर पर काफी खोजबीन करने के बाद जब उसे सफलता नहीं…

Read More

कोरबा: जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसे को देखते हुए यातायात, पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों की जांच करने में लग गई है। रविवार की सुबह निजी स्कूल बसों की जांच शुरू की गई। इसमें बस के फिटनेस चेक किए गए। बस में आग लगने पर फायर पम्प, एक्सीडेंट होने पर आपातकालीन गेट, मेडिकल टूलबॉक्स के अलावा बसों की अन्य स्थिति जानी गई। दरअसल, बीते शनिवार को दीपका में स्कूली वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में स्कूली बच्चों को चोंटे आई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार को शहर…

Read More

कोरबा: जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसे को देखते हुए यातायात, पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों की जांच करने में लग गई है। रविवार की सुबह निजी स्कूल बसों की जांच शुरू की गई। इसमें बस के फिटनेस चेक किए गए। बस में आग लगने पर फायर पम्प, एक्सीडेंट होने पर आपातकालीन गेट, मेडिकल टूलबॉक्स के अलावा बसों की अन्य स्थिति जानी गई। दरअसल, बीते शनिवार को दीपका में स्कूली वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में स्कूली बच्चों को चोंटे आई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार को शहर…

Read More

कवर्धा: जिले के रामनगर में रविवार शाम को गृह-प्रवेश के दौरान एक नवनिर्मित मकान में अचानक आग लग गई। किचन में रखे गैस सिलेंडर एक-एक कर ब्लास्ट होने लगे। महिला और बच्चों को आनन-फानन में बहार निकला गया। फायर बिग्रेड की मदद से आग को काबू किया गया है। घटना से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन नए फर्नीचर जलकर खाक हो गए। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी का है, जहां रविवार को कमलेश्वर चंद्रवंशी के नए मकान में सोमवार को होने वाले गृह-प्रवेश पूजा की तैयारी चल रही थी। पूजा में शामिल होने के लिए बाहर…

Read More

जांजगीर-चांपा: जिले में एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम लटिया पकरिया के रहने वाले धन सिंह (40 साल) ने अपने घर के परछी में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक राज मिस्त्री का काम करता था। वह अपने घर में अपने बेटे के साथ रहता था। धन सिंह की…

Read More