Author: Aman Soni

Editor-in-Chief

कोरबा जिले के सीमांत इलाके में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खाई में गिर पड़ी। हादसे में SECL के दो कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना बांगो थाना क्षेत्र के मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर मार्ग की है। कार क्रमांक सीजी 29 ए एच 1271 पर सवार होकर 4 लोग कुसमुंडा से सूरजपुर के श्रीनगरकोट पटना जा रहे थे। इस दौरान मदनपुर घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी और पेड़ से टकराकर थम गई। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे…

Read More

कोरबा (AS NEWS 24) प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन इकाई करतला-बरपाली का पत्रकार सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित होगा। दिनाँक 25 दिसंबर, बुधवार को दोपहर 12 से 4 बजे तक यह कार्यक्रम रखा गया है। इकाई के अध्यक्ष लखन गोस्वामी ने बताया कि सलिहाभांठा जलाशय (नोनबिर्रा) में यह आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के प्रीतिभोज में शामिल होकर अनुग्रहित करने का आग्रह आमंत्रित पत्रकार साथियों से किया गया है।

Read More

ASNEWS24 कोरबा बरपाली : छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जिले के प्रथम देहदानी स्व प्रदीप महतो के परिवार को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।ज्ञात हो कि कोरबा जिला के बरपाली निवासी वरिष्ठ पत्रकार स्व प्रदीप महतो ने मरणोपरांत अपना देह कोरबा के मेडिकल कॉलेज को दान करने की घोषणा की थी। विगत 4 अक्टूबर को उनके देहांत के उपरांत उनके परिवार ने स्व प्रदीप महतो का शव कोरबा मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया। साथ ही उनके दशगात्र पर स्व प्रदीप महतो की पत्नी श्रीमती केवरा महतो द्वारा नेत्रदान की और उनके पुत्र महेंद्र महतो, पुत्र वधु…

Read More

जांजगीर-चाम्पा। सुबह-सुबह जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आई है, जिसमें एक ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी भारद्वाज, ज्योति यादव और सुनीता बरेठ पुलिस लाइन के समीप मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, इस दौरान खोखरा की ओर से आ रहे अनियंत्रित डाक पार्सल लिखे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक प्रवीण…

Read More

आज न्यूज 24 सक्ति। जिले के बोडासागर में ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तो की मौत हुई है, वही पुलिस ने दुर्घटना वाहन को जब्त कर चालक को पकड़ा है। तीनो दोस्त मेला देखने जा रहे थे। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली में काली पूजा उत्सव का आयोजन कर मेला लगा हुआ था। जिसे देखने के लिए जशपुर के रहने वाले 6 दोस्त दो बाइक में मेला घूमने जा रहे थे इस दौरान सामने से आ रही ट्रेलर वाहन और बाइक में…

Read More

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में नामांकित हुए राज्य सदस्यों को दिए गए नियुक्ति-पत्र 17 अक्टूबर 2024पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (MOEFCCPC) के द्वारा 17 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से नामांकित हुए राज्य सदस्यों को परिषद् द्वारा नियुक्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परिषद् के वाइस चेयरमैन उदयन कुलश्रेष्ठ, केंद्रीय सचिव शिवम शर्मा, सेन्ट्रल मीडिया हेड जौहर ज़ैदी के अलावा परिषद के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर वहाँ परिषद् के कार्यों को देखते हुए देशभर से सदस्यों के जुड़ने की संख्या बढ़ती देखी जा रही है तो वही काउंसिल “एक पेड़…

Read More

कोरबा। जिले के बाकीमोंगर थाना क्षेत्र ग्राम बुंदेली में निवासरत एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया। गंभीर स्थिति में आसपास के लोगों ने कटघोरा के नजदीकी अस्पताल में तीनों को भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान 4 साल के मासूम बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम बुंदेली निवासी मधु कश्यप की पत्नी संगीता कश्यप ने अपने 4 साल के मासूम शिवम कश्यप व 7 वर्षीय बेटी शिवानी कश्यप के साथ मिलकर जहर का सेवन कर लिया। उस वक्त पति मधु कश्यप घर पर नही था। जहर खाने के बाद तीनों की…

Read More

जांजगीर-चाम्पा। प्रदेश में विगंहम दुर्गा पंडाल के लिए विख्यात नैला की श्री श्री दुर्गा उत्सव सेवा समिति इस बार भी कुछ नया करने की तैयारी में है. इस साल थाईलैंड के अरुण देव मंदिर के तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर बुर्ज खलीफा के तर्ज पर लाइट और साउंड इफेक्ट का प्रदर्शन किया जायगा. वहीं पंडाल के अंदर सोना-चांदी, हीरा-मोती से जड़ित माँ दुर्गा की 35 फीट ऊँची मूर्ति की स्थापना की जाएगी. इसे भी पढ़ें : तिरुपति लड्डू विवाद: तिरुपति मंदिर की दीवारों पर लिखा है घी के इस्तेमाल का नियम, संस्कृत के अलावा…

Read More

AS NEWS 24 जांजगीर। वर्दी पहनकर आर्केस्ट्रा बार बालाओं के साथ ठुमके लगाना ASI को भारी पड़ गया। एसपी ने ASI फुलेश्वर सिंह सिदार को सस्पेंड कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद ये कार्रवाई की गई है। दरअसल सोशल मीडिया पर ASI का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर जब SP ने जांच करायी, तो आरोप सही पाया गया। जिसके बाद एसपी ने मिली रिपोर्ट के आधार पर ASI फुलेश्वर सिंह सिदार को सस्पेंड कर दिया। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो 30 सितंबर की रात का था, ग्राम सोनादह के थाना बिर्रा में…

Read More

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने एक आदेश जारी कर उरगा और दीपका थाना के प्रभारी बदल दिए हैं। आदेश के तहत उरगा थाना के प्रभारी si प्रेमचंद साहू को दीपका थाना का प्रभार सौंपा गया है। दीपका थाना में पदस्थ निरीक्षक युवराज तिवारी उरगा थाना के नए प्रभारी होंगे। बता दें कि युवराज तिवारी उरगा जैसे बड़े थाना का प्रभार इससे पहले भी बखूबी संभाल चुके हैं।

Read More