Monday, February 23, 2026

Janjgir-Champa : मानसिक रूप से बीमार शख्स ने की आत्महत्या, छत से निकले लोहे के एंगल में लगाई फांसी, काम पर गया था बेटा

Must read

जांजगीर-चांपा: जिले में एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम लटिया पकरिया के रहने वाले धन सिंह (40 साल) ने अपने घर के परछी में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक राज मिस्त्री का काम करता था। वह अपने घर में अपने बेटे के साथ रहता था। धन सिंह की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह 4-5 महीने से बिलासपुर जिले कसौंदी गांव में मायके में रहकर अपना इलाज करा रही है।

लोगों ने देखा था गांव में घूमते

बेटे का कहना है कि वह हाइवा वाहन में हेल्पर का काम करता है। वह शनिवार को अपने काम पर चला गया था। गांव के लोगों ने धन सिंह को शाम करीबन 6 बजे तक गांव में ही घूमते हुए देखा था। वहीं रविवार की सुबह 9 बजे करीब उसका बेटा घर आया। दरवाजा खोला तो देखा की पिता धन सिंह फांसी के फंदे में लटका हुआ था।

मानसिक बीमारी का चल रहा था इलाज

मृतक ने सीढ़ी के सहारे घर की छत से निकले हुए लोहे के एंगल में रस्सी बांधकर आत्महत्या की है। बेटे का कहना है कि पिता धन सिंह को मानसिक बीमारी थी जिसका इलाज चल रहा था। धन सिंह के पास से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। इसलिए प्रथम दृष्टि आत्महत्या बताया जा रहा है।

जांच के बाद कारण होगा स्पष्ट

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची शव को नीचे उतारा गया। पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। अकलतरा थाना पुलिस का कहना है कि मृतक ने आत्महत्या किस वजह से की है, जांच पड़ताल के बाद ही पता चला पाएगा।

- Advertisement -

More articles

Latest article